6 Easy Step, BJP Membership Campaign 2024
पीएम मोदी बने भाजपा के पहले सदस्य, बोले – बहुत सहन करके पार्टी यहाँ तक पहुँची
6 Easy Step, BJP Membership Campaign 2024
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है। पार्टी बहुत कुछ सहन करके यहाँ तक पहुँची है। हम आलोचनाओं को झेलते हुए आगे बढ़े हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरशः लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का लगातार विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है।
6 Easy Step, BJP Membership Campaign 2024
भाजपा सदस्यता अभियान में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग को लक्षित करने पर जोर
अनेकों पीढ़ियों की मेहनत से बनी भारतीय जनता पार्टी – पीएम मोदी
भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल; अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है और आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें नहीं पनपता, तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों में हम देख रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर दीपक पेंट करते थे तो कई राजनीतिक दल के नेता अपने भाषणों में मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुँचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।
भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तब लागू होगा, जब भाजपा इस अभियान के माध्यम से खुद को और मजबूत करेगी।
प्रधानमंत्री ने भाजपा सदस्यों से अभिनव तरीके से सोचने और सीमावर्ती गाँवों को भारतीय जनता पार्टी के लिए गढ़ बनाने को कहा। साथ ही पार्टी के नेताओं से सदस्यता अभियान के दौरान 18-25 वर्ष आयु वर्ग को लक्षित करने को कहा।
भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक
https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/S5VNYD
हर जानकारी स्टेप बाय स्टेप सही भरकर अपनी सदस्यता निश्चित करें
Step 1 or 2

Step 3 or 4

Step 5 or 6

आपका सदस्यता कार्ड बनकर तैयार है

सदस्यता कार्ड को डाउनलोड व शेयर भी किया जा सकता है
youtube.com/@ArchitAccurate
instagram.com/architaccurate
https://prod-pm-drive.bjp.org/