Don’t let your faith weaken
Story : God Tests Our Patience
Table of Contents
आदित्य जब भी ऑफिस से घर वापस आता था तो, घर के बाहर कुत्तों के छोटे-छोटे पिल्ले (Dog Puppies) रोज उसे घेर लेते थे, क्योंकि वो रोज उन्हें बिस्कुट (Biscuit) या ब्रेड देता था। एक रात जब वो देर से घर आया तो पिल्लों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और बिस्कुट के लिए अपनी पूंछ हिलाने लगे। वो घर के अन्दर गया और देखा कि आज बिस्कुट और ब्रेड दोनों ही खत्म हो गए है। साथ ही, रात भी काफी हो गई थी और इस वक्त आसपास किसी दुकान का खुला होना भी मुश्किल था। सभी पिल्ले उसके आने का इंतजार करने लगे। उसने सोचा कोई बात नहीं कल खिला दूँगा, ओर ये सोचकर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। पिल्ले अभी भी बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।
बिस्तर पर लेटे-लेटे आदित्य का मन विचलित हो गया, तभी उसे याद आया की घर में मेहमानों के लिए वो काजू-बादाम वाले बिस्कुट लाया था। उसने फटाफट से डब्बा खोला, तो उसमें केवल 7-8 बिस्कुट ही थे। आदित्य के मन में विचार आया कि इतने से बिस्कुट से तो कुछ नहीं होगा। पर सोचा कि चलो, सब को एक-एक दे दूँगा, तो ये चले जायेंगे। उन बिस्कुट को लेकर जब वो बाहर आया तो देखा कि, सारे पिल्ले जा चुके थे, सिर्फ एक पिल्ला उसके इंतजार में अभी भी इस विश्वास के साथ बैठा हुआ था कि कुछ तो जरूर मिलेगा। यह देखकर आदित्य को बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने वो सारे बिस्किट उस एक पिल्ले के सामने रख दिये। वो पिल्ला बड़ी खुशी से सब बिस्कुट खा गया और फिर दुम हिलाता हुआ चला गया।
Story : God Tests Our Patience
यह देखकर आदित्य ने सोचा कि हम सभी के साथ भी तो यही होता है। जब तक ईश्वर हमें देता रहता है, तब तक हम खुश रहते है और उसकी भक्ति-पूजा करते है। उसके फल का इंतजार करते है, लेकिन भगवान को जरा सी देर हुई नहीं की, हम उसकी भक्ति पर संदेह करने लगते है और अपने भगवान को ही कोसने लगते है। कई तरह के विचार मन में उमड़ते है कि इतनी पूजा-पाठ के बाद भी ईश्वर ने मदद नहीं की।

यह भी पढ़े – समस्याओं के बावजूद; जीवन का आनन्द लीजिये
architaccurate.com/archives/682
दूसरी तरफ जो उस पर विश्वास बनाये रखता है, उसे उसके विश्वास से कहीं ज्यादा मिल जाता है। इसलिये अपने प्रभु पर हमेशा विश्वास बनाये रखे। अपने विश्वास को किसी भी परिस्थिति में कमजोर ना होने दें। अगर देर हो रही है तो इसका मतलब है कि प्रभु हमारे लिए उससे भी बेहतर करने में लगे हुए है। ईश्वर केवल हमारी सहनशीलता की परीक्षा लेता है। जो भगवान का सच्चा भक्त होता है और भगवान के प्रति अटूट विश्वास रखता है, भगवान उसकी सभी समस्याओं का समाधान अवश्य ही करते है।

ईश्वर पर विश्वास उस बच्चे की तरह होना चाहिए, जिसे पिता चाहे जैसे भी उछाले, वह निश्चित होता है कि पिता उसे सुरक्षित पकड़ ही लेंगे। इसी तरह जो लोग ईश्वर पर विश्वास करते हैं वह हर परिस्थिति में सकारात्मक रहते हुए अपना कर्म करते हैं और परिणाम ईश्वर पर छोड़ देते है।इसलिए गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि ‘‘कर्म कर-फल की इच्छा मत कर ’’।
architaccurate.com/contact/
youtube.com/@ArchitAccurate
instagram.com/architaccurate