Inspirational Song

प्रेरणादायक गीत Inspirational Song

स्वयं अब जागकर हमको – जगाना देश है अपना

गीत “स्वयं अब जागकर हमको, जगाना देश है अपना” के रचयिता सदैव कुमार (Sadaiv Kumar) हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत है।

स्वयं अब जागकर हमको – जगाना देश है अपना
जगाना देश है अपना – जगाना देश है अपना


हमारे देश की मिट्टी – हमें प्राणों से प्यारी है
यहीं के अन्न जल वायु – परम श्रद्धा हमारी है


स्वभाषा है हमें प्यारी – ओ प्यारा देश है अपना
जगाना देश है अपना – जगाना देश है अपना ॥

समय है अब नहीं कोई – गहन निद्रा में सोने का
समय है एक होने का – न मतभेदों में खोने का


बढ़े बल राष्ट्र का जिससे – वो करना मेल है अपना
जगाना देश है अपना – जगाना देश है अपना ॥

जतन हो संगठित हिंदू – हो सक्रिय भाव भरने का
जगाने राष्ट्र की भक्ति – हो उत्तम कार्य करने का


समुन्नत राष्ट्र हो भारत – यही उद्देश्य है अपना

जगाना देश है अपना, जगाना देश है अपना ॥

स्वयं अब जागकर हमको, जगाना देश है अपना
जगाना देश है अपना, जगाना देश है अपना ॥

रचयिता सदैव कुमार

प्रेरणादायक गीत Inspirational Song
प्रेरणादायक गीत Inspirational Song

architaccurate.com/contact/
https://www.youtube.com/@digitalsanatankatha
instagram.com/architaccurate