Bhilwara Railway Station Parking Charges
Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 : कार, बाइक और मासिक पास की पूरी नई जानकारी
भीलवाड़ा शहर जो कि विश्वभर में टेक्सटाईल सिटी के नाम से विख्यात है। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्टेशन को 19वीं सदी के आखिर में, 1876 और 1881 के बीच बनाया गया था। इसे मूल रूप से अजमेर और चित्तौड़गढ़ को जोड़ने वाले राजपूताना-मालवा रेलवे सिस्टम के मीटर-गेज हिस्से के तौर पर बनाया गया था। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन भीलवाड़ा शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र का कार्य करता है। स्टेशन का कोड BHL है और इसका संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) द्वारा किया जाता है।
अजमेर-रतलाम रेलमार्ग के विकसित होने के बाद भीलवाड़ा देश के अनेक प्रमुख शहरों से जुड़ गया, जिससे व्यापार, उद्योग और यात्री आवागमन को गति मिली। समय के साथ स्टेशन का विस्तार किया गया और आज यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बन चुका है। हाल के वर्षों में स्टेशन के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए ‘‘अमृत स्टेशन योजना’’ के अंतर्गत कार्य भी किए गए हैं।
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन केवल एक यातायात केंद्र ही नहीं, बल्कि राजस्थान के औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। आधुनिक सुविधाओं, देश के बड़े शहरों से बेहतर संपर्क और स्थानीय कला-संस्कृति की झलक के कारण यह स्टेशन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और आकर्षक रेलवे स्टेशन बन चुका है। तो आइए जानते है Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 : कार, बाइक और मासिक पास की पूरी नई जानकारी
स्टेशन की प्रमुख विशेषताएँ
रेल ट्रैक : 4 ब्रॉडगेज ट्रैक
पार्किंग सुविधा : उपलब्ध है।
प्लेटफॉर्म की संख्या : 4 प्लेटफॉर्म
रेलवे लाइन : जयपुर-रतलाम रेलमार्ग
वेटिंग रूम सुविधा : सुविधा उपलब्ध है।
समुद्र तल से ऊँचाई : लगभग 426 मीटर
Wi-Fi : FREE Wi-Fi सुविधा उपलब्ध है।
मासिक पार्किंग पास : हाँ, यह सुविधा उपलब्ध है।
ज़ोन : उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway)
स्टेशन का प्रकार : ग्राउंड लेवल (On Ground Station)
भीलवाड़ा देश के अनेक प्रमुख शहरों से जुड़ गया
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन (BHL) भारत के कई प्रमुख शहरों से सीधे रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ से गुजरने वाली विभिन्न एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के माध्यम से राजस्थान सहित उत्तर, मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत के अनेक शहरों तक सीधी या सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध है, जैसे जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुम्बई, सूरत, वडोदरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, हेदराबाद, कोलकाता, कामाख्या देवी, कटरा आदि।
कला और संस्कृति की झलक
यह स्टेशन अपनी दीवारों पर सुंदर चित्रकारी और राजस्थान की प्रसिद्ध फड़ कला (Phad Art) के लिए प्रसिद्ध है। स्टेशन की दीवारों पर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली कलाकृतियाँ बनाई गई हैं, जो देश-विदेश से आए यात्रियों को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराती हैं।

Bhilwara Railway Station Parking Charges
अगर आप भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं और अपनी कार या बाइक को स्टेशन पर पार्क करने की योजना बना रहे हैं, तो पार्किंग शुल्क की जानकारी पहले से होना आपके लिए उपयोगी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) द्वारा वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई पार्किंग दरें निर्धारित की गई हैं। विशेष रूप से नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास काफी लाभदायक साबित हो सकता है। वाहन पार्क करते समय रसीद को सुरक्षित रखें और वाहन के अंदर कोई कीमती सामान न छोड़ें। आइए Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 : कार, बाइक और मासिक पास की पूरी नई जानकारी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
फोर-व्हीलर पार्किंग शुल्क
(जैसे कार, SUV, XUV आदि)
2 घंटे तक पार्क करने के ₹15
2 से 6 घंटे तक पार्क करने के ₹25
6 से 12 घंटे तक पार्क करने के ₹30
12 से 24 घंटे तक पार्क करने के ₹60
यदि वाहन 24 घंटे से अधिक समय तक पार्क रहता है तो, हर अतिरिक्त 4 घंटे या उसके किसी भाग के लिए ₹15 का शुल्क लिया जाएगा। यानि हर 4 घंटे के लिए ₹15 शुल्क लगेगा। इस हिसाब से 24 घंटों में 6 भाग होंगे, इस हिसाब से अगले 24 घंटों का नियमानुसार कुल शुल्क ₹90 होगा। इससे अतिरिक्त पार्किंग एजेंसी शुल्क वसूल नहीं कर सकती।
प्रश्न : यदि एक कार को 18 जून को सुबह 6 बजे रेलवे पार्किंग परिसर में खड़ा किया गया और 20 जून को सुबह 6 बजे वापस निकाला, तो कुल कितना पार्किंग शुल्क बनेगा ?
उत्तर : 18 जून सुबह 6 बजे से 20 जून सुबह 6 तक कुल पार्किंग अवधि 48 घंटे होगी और नियमानुसार कुल पार्किंग शुल्क ₹150 देय होगा। चूंकि “4 घंटे या उसके किसी भाग” का नियम है, इसलिए इसे 6 भाग × ₹15 = ₹90 माना जाएगा।
पहले 24 घंटे शुल्क ₹60 + अगले 24 घंटे शुल्क ₹90
₹60 + ₹90 = कुल शुल्क ₹150
इस हिसाब से अगले 24 घंटों का नियमानुसार कुल शुल्क ₹90 होगा। इससे अतिरिक्त पार्किंग एजेंसी शुल्क वसूल नहीं कर सकती।
टू-व्हीलर पार्किंग शुल्क
(जैसे स्कूटर एवं मोटरसाइकिल)
2 घंटे तक तक पार्क करने के ₹10
2 से 6 घंटे तक पार्क करने के ₹15
6 से 12 घंटे तक पार्क करने के ₹20
12 से 24 घंटे तक पार्क करने के ₹25
24 घंटे से अधिक होने पर हर अतिरिक्त 6 घंटे या उसके किसी भाग के लिए ₹10 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
प्रश्न : यदि एक टू-व्हीलर को 18 जून सुबह 6 बजे रेलवे पार्किंग परिसर में खड़ा किया गया और 20 जून को सुबह 3 बजे वापस निकाला, तो कुल कितना पार्किंग शुल्क बनेगा ?
उत्तर : यदि कोई टू-व्हीलर 18 जून को सुबह 6:00 बजे रेलवे पार्किंग परिसर में खड़ी की जाती है और 20 जून को सुबह 3:00 बजे वापस निकाली जाती है, तो कुल पार्किंग अवधि 45 घंटे होगी। पार्किंग नियमों के अनुसार पहले 24 घंटे के लिए ₹25 तथा उसके बाद के 21 घंटे के लिए ₹40 अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इस प्रकार वाहन मालिक को कुल ₹65 पार्किंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
ध्यान दें : 24 घंटे के बाद 18 घंटे 1 मिनट से लेकर 24 घंटे तक की अतिरिक्त पार्किंग अवधि के लिए भी ₹40 का शुल्क ही देय होगा, क्योंकि प्रत्येक 6 घंटे या उसके किसी भाग के लिए पूरा ₹10 लिया जाता है।
पिकअप एवं ड्रॉप करने पर
Parking Charges FREE
Pickup & Drop करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि वाहन केवल यात्री को छोड़ने या लेने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में आता है और आवश्यक समय के बाद तुरंत स्टेशन परिसर से बाहर निकल जाता है, तो उस पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
किन परिस्थितियों में पार्किंग शुल्क देना पड़ सकता है?
यदि वाहन चालक लंबे समय तक वाहन को पार्किंग क्षेत्र में खड़ा रखता है या यात्री के आने-जाने के बाद भी वाहन को वहीं खड़ा छोड़ देता है या स्टेशन परिसर का उपयोग सामान्य पार्किंग के रूप में करता है, तो ऐसी स्थिति में निर्धारित पार्किंग शुल्क लागू हो सकता है।
मासिक पार्किंग पास
नियमित यात्रियों के लिए Bhilwara Railway Station Parking Charges Monthly Pass काफी लाभदायक विकल्प है। जो लोग नियमित रूप से रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं, उनके लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध है। कार के लिए मासिक पास शुल्क ₹900 प्रति माह वहीं टू-व्हीलर के लिए मासिक पास शुल्क ₹375 प्रति माह है। मासिक पास प्रत्येक महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच ही बनाया जाता है।
हेलमेट रखने पर शुल्क
यदि आप हेलमेट को पार्किंग परिसर में रखना चाहते हैं तो, 24 घंटे के लिए शुल्क ₹5 निर्धारित किया गया है।
साइकिल पार्किंग FREE
पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Bhilwara Railway Station Parking Charges में साइकिल पार्किंग को पूरी तरह निःशुल्क (FREE) है।
रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
रेलवे कर्मचारियों को दोपहिया वाहन के मासिक पास पर विशेष छूट प्रदान की गई है। पहचान पत्र दिखाने पर लागू मासिक पास शुल्क का 50 प्रतिशत शुल्क ही लिया जाएगा।
यदि पार्किंग रसीद खो जाए तो क्या करें?
अगर आपके वाहन की पार्किंग रसीद खो जाती है, तो वाहन लेने के समय वाहन की आरसी (Original RC) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) जैसे दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही वाहन वापस दिया जाएगा।
वाहन में कीमती सामान न छोड़े
पार्किंग एजेंसी या ठेकेदार; वाहन के अंदर या बाहर रखे गए किसी भी सामान के नुकसान या चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए अपने वाहन के अन्दर या बाहर किसी भी तरह का कीमती सामान छोड़ने से बचें।
पार्किंग एजेंसी
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 2026 से लेकर 2029 तक पार्किंग व्यवस्था “जीवन आधार लेबर वेलफेयर सोसायटी” द्वारा संचालित की जा रही है। पार्किंग शुल्क रेलवे द्वारा निर्धारित टेंडर के अनुसार लागू हैं। पार्किंग के सभी तरह के शुल्क में जीएसटी GST भी शामिल है।


FAQ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न : Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 क्या हैं?
उत्तर : भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर कार, बाइक, मासिक पास और हेलमेट रखने के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 24 घंटे के लिए कार पार्किंग शुल्क ₹60 और दोपहिया वाहन का शुल्क ₹25 है।
प्रश्न : भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे के लिए कार पार्किंग शुल्क कितना है?
उत्तर : 24 घंटे तक कार पार्क करने का शुल्क ₹60 है।
Question : What is the Car Parking Fee for 24 hours at Bhilwara Railway Station?
Answer : The Fee for Parking a Car for up to 24 hours is ₹60.
प्रश्न : टू-व्हीलर का 24 घंटे का पार्किंग शुल्क कितना है?
उत्तर : 12 से 24 घंटे के लिए टू-व्हीलर का शुल्क ₹25 है।
Question : What is the 24-hour Parking Fee for a Two-wheeler?
Answer : The Fee for a Two-wheeler for 12 to 24 hours is ₹25.
प्रश्न : क्या यात्रियों को पिकअप/ड्रॉप पर कोई शुल्क लगता है?
उत्तर : नहीं, यात्रियों को छोड़ने या लेने के लिए आने वाले वाहनों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
प्रश्न : फोर-व्हीलर का मासिक पार्किंग पास कितना है?
उत्तर : फोर-व्हीलर के लिए मासिक पास ₹900 का है।
प्रश्न : टू-व्हीलर का मासिक पार्किंग पास कितना है?
उत्तर : टू-व्हीलर के लिए मासिक पास ₹375 का है।
प्रश्न : यदि पार्किंग टिकट खो जाए तो क्या करना होगा?
उत्तर : वाहन की Original RC और Original Aadhaar Card दिखाकर वाहन प्राप्त किया जा सकता है।
प्रश्न : क्या भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे के लिए कार पार्किंग उपलब्ध है?
उत्तर : हाँ, यहाँ 24 घंटे की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न : क्या भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पार्किंग सुरक्षित है?
उत्तर : पार्किंग रेलवे द्वारा अधिकृत ठेकेदार के माध्यम से संचालित की जाती है, फिर भी वाहन मालिक को सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रश्न : क्या ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है?
उत्तर : अधिकांश पार्किंग स्थलों पर UPI एवं नकद दोनों माध्यम उपलब्ध रहते हैं।
प्रश्न : क्या लंबे समय के लिए वाहन खड़ा किया जा सकता है?
उत्तर : हाँ, निर्धारित शुल्क के अनुसार कई दिनों तक वाहन पार्क किया जा सकता है।
प्रश्न : रेल परिवहन द्वारा भीलवाड़ा किन-किन शहरों से जुड़ा हुआ है?
उत्तर : भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन राजस्थान के प्रमुख रेल स्टेशनों में से एक है, जो देश के अनेक महत्वपूर्ण शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, पटना, कोलकाता, हैदराबाद और विजयवाड़ा सहित कई शहरों के लिए सीधी अथवा सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक के विभिन्न शहरों से भी रेल नेटवर्क के माध्यम से जुड़ा हुआ है।

भीलवाड़ा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
- Ratlam–Bhilwara DMU
- Jammu Tawi–Udaipur Superfast Garib Rath Special
- Yesvantpur–Jaipur Suvidha Express
- Chetak Express
- Jaipur–Udaipur City Intercity Express
- Ananya Express
- Hyderabad–Ajmer Superfast Express
- Bandra Terminus–Jaipur Superfast Special Fare Special
- Udaipur–Jaipur Superfast Special
- Ajmer–Bandra Superfast Express
- Ajmer–Hyderabad Weekly Express
- Jaipur–Nagpur Weekly Express
- Jaipur–Bhopal Express
- Santragachi–Ajmer Weekly Express
- Ajmer–Hyderabad SpecialFare Urs Special
- Sare Jahan Se Achchha Express
- Udaipur City–New Jalpaiguri Weekly Express
- Ongole–Ajmer SpecialFare Urs Special
- Bhagalpur–Ajmer Express
- Ratlam–Ajmer Express
- Hazur Sahib Nanded–Ajmer SpecialFare Special
- Udaipur City–Khajuraho Express
- Indore–Jaipur Express via Ajmer
- Kolkata–Ajmer Express
- Kacheguda–Ajmer SpecialFare Urs Special
- Ajmer–Machilipatnam SpecialFare Urs Link Special
- Udaipur–Ajmer Passenger
निष्कर्ष
विश्वभर में “टेक्सटाइल सिटी” के नाम से प्रसिद्ध भीलवाड़ा का रेलवे स्टेशन राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन संचालित यह स्टेशन न केवल भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधुनिक सुविधाओं, वेटिंग रूम, निःशुल्क वाई-फाई, पार्किंग व्यवस्था तथा देश के अनेक प्रमुख शहरों से उत्कृष्ट रेल संपर्क के कारण यह स्टेशन यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक बन चुका है। कुल मिलाकर, Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 यात्रियों के लिए काफी किफायती हैं। कार, बाइक और मासिक पास की सुविधाओं के कारण यह स्टेशन यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प प्रदान करता है।

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुए विकास कार्यों और राजस्थान की प्रसिद्ध फड़ कला से सुसज्जित दीवार चित्रों ने इसकी सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 से 2029 तक लागू नई पार्किंग दरें, मासिक पास की सुविधा, निःशुल्क साइकिल पार्किंग तथा पिकअप एवं ड्रॉप पर शुल्क में छूट जैसी व्यवस्थाएँ यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करती हैं।
कुल मिलाकर, भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों के आवागमन का माध्यम ही नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रेलवे सुविधाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है।
Bhilwara Railway Station Paking Area on Google Map
https://maps.app.goo.gl/22k3Np1S9pQZTNE1A
पाठकों से सुझाव आमंत्रित है
आशा है कि भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के इतिहास, सुविधाओं और पार्किंग शुल्क से संबंधित यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुई होगी। यदि यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ अवश्य साझा करें। साथ ही, यदि आपके पास भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से जुड़ा कोई अनुभव, सुझाव या प्रश्न है, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
आप इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।
Bhilwara Railway Station Parking Charges / Fees 2026
Bhilwara Railway Station Car Parking Charges
Bhilwara Railway Station Bike Parking Charges
Bhilwara Railway Station Monthly Pass
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन कार पार्किंग शुल्क
भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन बाइक पार्किंग शुल्क
क्या कई दिनों तक वाहन पार्क कर सकते हैं
Bhilwara Railway Station Parking Charges 2026-2029 : कार, बाइक और मासिक पास की पूरी नई जानकारी
architaccurate.com/contact/
https://www.youtube.com/@digitalsanatankatha
instagram.com/architaccurate

