Low Scoring Thriller Match / Jasprit Bumrah
बुमराह के दम पर भारत ने पाकिस्तान को ‘‘लो स्कोरिंग थ्रिलर’’ में 6 रन से हराया
T20 : 🇮🇳 vs 🇵🇰 INDIA WINS 6 Runs
न्यूयॉर्क की असमलत उछाल वाली पिच पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली बस एक ही ओवर खेले थे कि मैच बारिश की वजह से रूक गया। शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में रोहित ने एक जोरदार छक्का लगाकर दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया था।
करीब आधे घण्टे बाद मैच फिर शुरू हुआ तो नसीम शाह की पहली गेंद पर विराट ने खूबसूरत कवर ड्राइव खेली, लेकिन तीसरी ही गेंद पर विराट पॉईंट पर अपना कैच दे बैठे। अगले ही ओवर में शाहीन की बाॅल पर रोहित शर्मा दूसरा छक्का मारने के प्रयास में कैच आउट हो गए। अब अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने को आए, यह काफी हद तक सही साबित हुआ। रिषभ पंत और अक्षर पटेल की एक छोटी सी साझेदारी ने टीम इंडिया को दवाब से बाहर निकाला।
पावरप्ले में भारतीय टीम ने 50 रन बनाए जो इस मैदान में सर्वाधिक थे। पार्टनरशिप आगे बढ़ती उससे पहले नसीम शाह की बाॅल पर अक्षर पटेल बोल्ड आउट हो गए। पाकिस्तानी बाॅलर पिच के व्यवहार को समझ गए और सही जगह गेंद डालने लगे। अब भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होता गया। इस बीच पंत ने आड़े-तिरछे शॉट मारकर रनरेट को बनाये रखा। सूर्याकुमार यादव के सस्ते में आउट होते ही भारतीय टीम में ‘‘तू चल मैं आया’’ वाला सीन क्रीएट होने लगा।

T20 : 🇮🇳 vs 🇵🇰 INDIA WINS 6 Runs
89 रन पर 4 विकेट खोकर पूरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में मात्र 119 रन पर ऑलआउट हो गयी। फटाफट क्रिकेट के नाम से मशहूर T20 मेच में 119 रन के कम स्कोर में रिषभ पंत ने सर्वाधिक 42 रन और अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से आमिर, रऊफ ने 3-3 विकेट और नसीम ने 2 विकेट लेकर भारतीय टीम को एक बड़े स्कोर में तब्दील करने से रोका।
अब मात्र 120 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी पाकिस्तान टीम के ओपनर्स ने बेहद अच्छी शुरुआत की। भारतीय टीम के स्टार और विश्व के नम्बर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को मात्र 13 रन पर आउट करके पहला झटका दिया और यह एहसास करा दिया कि छोटा लक्ष्य भी उनके लिए आसान नहीं होने वाला है।
अब पाकिस्तान बेहद सम्भल कर खेलने लगा। तभी हार्दिक पाण्ड्या ने फखर जमान को भी 13 रन पर आउट करके पाकिस्तान को हैरान कर दिया। लेकिन अभी भी पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज रिजवान क्रीज पर थे। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 36 गेंद में सिर्फ 40 रन चाहिए थे। मैच एकदम बराबरी पर था। भारतीय कप्तान रोहित ने मैच की नाजुक स्थिति को भाँपते हुए 15वाँ ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया। जिसमें बुमराह ने रिजवान को 31 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करके अपने कप्तान की आशाओं पर खरा उतरते हुए एक बार फिर मैच का रूख भारत की ओर मोड़ दिया।
T20 : 🇮🇳 vs 🇵🇰 INDIA WINS 6 Runs
अब पाकिस्तान पर जीतने के साथ-साथ रनरेट का भी दबाव बढ़ने लगा। सटीक गेंदबाजी और टाईट फील्डिंग से भारत ने पाकिस्तान की बाउंड्री पर रोक सी लगा दी। अब 18 गेंद में 30 रन चाहिए थे। सिराज, बुमराह और अर्शदीप के एक-एक ओवर बचे थे। 18वाँ ओवर मोहम्म्द सिराज ने किया, जिसमें उन्होंने मात्र 8 रन दिए। ‘‘लो स्कोरिंग थ्रिलर’’ यानि “कम स्कोर में जीत का रोमांच” में विश्व विख्यात तेज याॅर्कर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन देकर इफ्तिखार को आउट करके मैच लगभग भारत की झोली में डाल दिया। अब 20वें ओवर का रोमांच बाकी था। पाकिस्तान को अंतिम ओवर में 6 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में दो चौके जरूर आये, लेकिन अर्शदीप ने भारी दबाव में भी एक बेहतरीन ओवर डाला और मैच में भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारत की ओर से हार्दिक ने दो विकेट जबकि अर्शदीप-अक्षर ने 1-1 विकेट लिया। वहीं चार ओवर में अपनी सटीक गेंदबाजी से जसप्रीत बुमराह ने मात्र 14 रन देकर 3 विकेट लेकर लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Congratulations to Team India 🏏🇮🇳🇵🇰
पूर्व भारतीय बल्लेबाज व भारत रत्न मि. सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह संदेश पोस्ट किया : New Continent Same Result 😛 T20 🏏 may be a batters’ game, but in New York, bowlers were the Apple of our eyes today. Sachin Tendulkar 🇮🇳 instagram.com/p/C8AfxTdsa5Z/?igsh=MTl0M2ZzbjZlczRjaA==
architaccurate.com/contact/
youtube.com/@ArchitAccurate
instagram.com/architaccurate
