‘‘कंतारा’’ फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
“Kantara” फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद बोले : ओर मेहनत करूंगा – ऋषभ शेट्टी
“Kantara” फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद फिल्म के डायरेक्टर व प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं “Kantara” फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड का सम्मान पाकर बहुत ही गदगद हूँ। मैं इसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ व साथ ही उनका भी आभार जो इस सफर का अहम हिस्सा रहे।
आपको बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गत शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का ऐलान किया। नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी भी कलाकार या फिल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होता हैं। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी को फिल्म “Kantara” के लिए बेस्ट एक्टर (लीड रोल) के अवॉर्ड से मिला है। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद ऋषभ शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, आईये जानते हैं कि अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने क्या कहा कि “Kantara” के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ऋषभ शेट्टी ने खुशी जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि मैं “Kantara” के लिए नेशनल अवॉर्ड का सम्मान पाकर बहुत ही खुश हूँ। मैं अपने दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, उन सभी का; जो मेरे साथ इस सफर का हिस्सा रहे। बेहतरीन आर्टिस्ट्स, टेकनीशियन और खासकर के होम्बले फिल्म्स का, जिन्होंने “Kantara” फिल्म को अवार्ड दिलाने में मदद की। साथ ही सभी दर्शकों का, जिन्होंने हमारी मेहनत को स्वीकार किया और इसे सफल बनाया। मैं अपने दर्शकों के लिए ओर बेहतर फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हूँ। मैं सम्मान के साथ ये अवार्ड हमारे कन्नड़ व अन्य दर्शकों, दैव नर्तक और अप्पू सर को डेडिकेट करता हूँ। मैं ईश्वर को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ, क्योंकि दैवीय आशीर्वाद से ही हम इस खास लम्हों तक पहुँच पाए हैं।
“Stree 2” Broke Records with it’s 1st Day Collections
https://architaccurate.com/stree-2-broke-records-with-its-1st-day-colle/
300 करोड़ रूपये कमाने वाली फिल्म बन सकती ‘‘Stree 2’’
पठान और एनिमल फिल्म को भी छोड़ा पीछे
ऋषभ शेट्टी जो कि प्रशांत शेट्टी का फिल्मी नाम है। ऋषभ शेट्टी एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम कर रहे हैं। उन्हें सुपर हिट फिल्म “Kantara” के लिए जाना जाता है, जिसमे इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है और साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया।

“Kantara” और राष्ट्रीय मान्यता
2022 में ऋषभ शेट्टी ने फिल्म “Kantara” को होम्बले फिल्म्स के साथ निर्देशित और अभिनीत किया था। “Kantara” सन् 2022 की सुपरहिट फिल्म थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई। इसे शुरू में केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज़ किया गया था और शानदार रेस्पाँस और बॉक्स ऑफिस संग्रह प्राप्त करने के बाद, फिल्म को चार अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया गया। इससे इस फिल्म को देश भर में भी खूब सराहना मिली। कई अभिनेताओं और फिल्म समीक्षकों ने नायक के रूप में ऋषभ शेट्टी के प्रदर्शन की सराहना की।
अभिनेता ऋषभ शेट्टी का फिल्मी करियर
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, ऋषभ शेट्टी ने कई छोटे-बड़े काम भी किये, जैसे पानी के डब्बे बेचना, घरों को बेचने-व खरीदवाने में मिलने वाली दलाली का काम और होटल का काम करते हुए फिल्मों में अपने मौके की तलाश की। इसी दौरान उन्होंने बंगलूरू में सरकारी फिल्म और टीवी संस्थान से फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा हासिल कर लिया। उन्होंने फिल्म उद्योग में क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय, सहायक निर्देशक आदि के रूप में काम करना शुरू किया। इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रक्षित शेट्टी से हुई, बाद में दोनों दोस्त बन गए। उनकी पहली प्रमुख भूमिका फिल्म ‘‘तुगलक’’ में थी। उन्होंने पवन कुमार की लूसिया में एक पुलिस अधिकारी की एक छोटी भूमिका निभाई और फिर रक्षित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म उलिदावारु कंडांटे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिर 2016 में, रक्षित शेट्टी अभिनीत उनकी पहली निर्देशित फिल्म रिकी रिलीज़ हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रतिक्रिया मिली। उसी वर्ष, उन्होंने किरिक पार्टी का निर्देशन किया, जो उद्योग में हिट हो गई। किरिक पार्टी के बाद शेट्टी ने ‘‘सरकार ही प्रा शाले कासरगोडु कोडुगे’’ का निर्देशन किया। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उन्होंने बेल बॉटम (2019 फिल्म) में मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की, जो 2019 की कन्नड़ फिल्म मे सराही गई। वर्ष 2021 में बेल बॉटम के बाद मंगलुरु स्थित गैंगस्टर ‘‘हरि’’ की भूमिका मे ऋषभ शेट्टी की प्रमुख रिलीज़ हुई फिल्म गरुड़ गमना वृषभ वाहना थी, यह फिल्म उनकी व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सफलता थी जिसमें ऋषभ शेट्टी और राज बी शेट्टी की अभिनय को आलोचकों और दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया।

architaccurate.com/contact/
youtube.com/@ArchitAccurate
instagram.com/architaccurate