Bhilwara Railway Station Parking Charges

Bhilwara Railway Station Parking Charges

भीलवाड़ा शहर जो कि विश्वभर में टेक्सटाईल सिटी के नाम से विख्यात है। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्टेशन को 19वीं सदी के आखिर में, 1876 और 1881 के बीच बनाया गया था। इसे मूल रूप से अजमेर और चित्तौड़गढ़ को जोड़ने वाले राजपूताना-मालवा रेलवे सिस्टम के मीटर-गेज हिस्से के तौर पर बनाया गया था। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन भीलवाड़ा शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र का कार्य करता है। स्टेशन का कोड BHL है और इसका संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) द्वारा किया जाता है।

अजमेर-रतलाम रेलमार्ग के विकसित होने के बाद भीलवाड़ा देश के अनेक प्रमुख शहरों से जुड़ गया, जिससे व्यापार, उद्योग और यात्री आवागमन को गति मिली। समय के साथ स्टेशन का विस्तार किया गया और आज यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बन चुका है। हाल के वर्षों में स्टेशन के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए ‘‘अमृत स्टेशन योजना’’ के अंतर्गत कार्य भी किए गए हैं।

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन केवल एक यातायात केंद्र ही नहीं, बल्कि राजस्थान के औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। आधुनिक सुविधाओं, देश के बड़े शहरों से बेहतर संपर्क और स्थानीय कला-संस्कृति की झलक के कारण यह स्टेशन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और आकर्षक रेलवे स्टेशन बन चुका है। तो आईये जानते है Bhilwara Railway Station Parking Charges

Bhilwara Railway Station Parking Charges
Bhilwara Railway Station Parking Charges

स्टेशन की प्रमुख विशेषताएँ

रेलवे ज़ोन : उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway)
रेलवे लाइन : जयपुर-रतलाम रेलमार्ग
प्लेटफॉर्म की संख्या : 4 प्लेटफॉर्म
ट्रैक : 4 ब्रॉड गेज ट्रैक
समुद्र तल से ऊँचाई : लगभग 426 मीटर
स्टेशन का प्रकार : ग्राउंड लेवल (On Ground Station)
पार्किंग सुविधा : उपलब्ध है।
मासिक पार्किंग पास : हाँ, यह सुविधा उपलब्ध है।
स्टेशन पर वाई-फाई : निःशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है।
वेटिंग रूम की सुविधा : हाँ, इस स्टेशन पर वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध हैं।

रेल ट्रांसपोर्ट सुविधा से इन शहरों से जुड़ा है भीलवाड़ा

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए रेल सेवाएँ उपलब्ध हैं, जैसे जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुम्बई, सूरत, वडोदरा, हैदराबाद, कोलकाता, आगरा, कानपुर, लखनऊ, हेदराबाद, कोलकाता, कामख्या देवी, कटरा आदि।

कला और संस्कृति की झलक

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन अपनी सुंदर दीवार चित्रकारी और राजस्थान की प्रसिद्ध फड़ कला Phad Art के लिए प्रसिद्ध है। स्टेशन की दीवारों पर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली कलाकृतियाँ बनाई गई हैं, जो देश-विदेश से आए यात्रियों को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराती हैं।

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर वैध पार्किंग शुल्क की पूरी जानकारी

अगर आप भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं और अपनी कार या बाइक को स्टेशन पर पार्क करने की योजना बना रहे हैं, तो पार्किंग शुल्क की जानकारी पहले से होना आपके लिए उपयोगी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) द्वारा वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए नई पार्किंग दरें निर्धारित की गई हैं। विशेष रूप से नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास काफी लाभदायक साबित हो सकता है। वाहन पार्क करते समय रसीद को सुरक्षित रखें और वाहन के अंदर कोई कीमती सामान न छोड़ें। आइए Bhilwara Railway Station History & Parking Charges के बारे में विस्तार से समझते हैं।

फोर-व्हीलर पार्किंग शुल्क (जैसे कार, SUV, XUV आदि)

2 घंटे तक तक पार्किंग करने के ₹15
2 से 6 घंटे तक पार्किंग करने के ₹25
6 से 12 घंटे तक पार्किंग करने के ₹30
12 से 24 घंटे तक पार्किंग करने के ₹60
24 घंटे से अधिक होने पर : यदि वाहन 24 घंटे से अधिक समय तक पार्क रहता है, तो हर अतिरिक्त 4 घंटे या उसके किसी भाग के लिए 15 रूपये का शुल्क लिया जाएगा।

प्रश्न : जैसे एक कार को 18 जून 2026 को सुबह 5.45 बजे पार्किंग में खड़ा किया गया और 20 जून 2026 को सुबह 4.15 वापस निकाला तो कुल कितना पार्किंग शुल्क बनेगा?
उत्तर : यदि कोई कार 18 जून 2026 को सुबह 5:45 बजे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की जाती है और 20 जून 2026 को सुबह 4:15 बजे वापस निकाली जाती है, तो कुल पार्किंग अवधि 46 घंटे 30 मिनट होगी और नियमों के अनुसार कुल पार्किंग शुल्क ₹150 देय होगा। चूंकि “4 घंटे या उसके किसी भाग” का नियम है, इसलिए इसे 6 भाग माना जाएगा। 6 × ₹15 = ₹90
पहले 24 घंटे शुल्क ₹60 + अगले 22 घंटे 30 मिनट ₹90 = कुल शुल्क ₹150

टू-व्हीलर पार्किंग शुल्क (जैसे स्कूटर एवं मोटरसाइकिल)

2 घंटे तक तक पार्किंग करने के ₹10
2 से 6 घंटे तक पार्किंग करने के ₹15
6 से 12 घंटे तक पार्किंग करने के ₹20
12 से 24 घंटे तक पार्किंग करने के ₹25
24 घंटे से अधिक होने पर : 24 घंटे के बाद हर अतिरिक्त 6 घंटे या उसके किसी भाग के लिए ₹10 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

प्रश्न : जैसे एक टू-व्हीलर को 18 जून 2026 को सुबह 6 बजे पार्किंग में खड़ा किया गया और 20 जून 2026 को सुबह 3 वापस निकाला गया तो कुल कितना पार्किंग शुल्क बनेगा
उत्तर : यदि कोई टू-व्हीलर 18 जून 2026 को सुबह 6:00 बजे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की जाती है और 20 जून 2026 को सुबह 3:00 बजे वापस निकाली जाती है, तो कुल पार्किंग अवधि 45 घंटे होगी। पार्किंग नियमों के अनुसार पहले 24 घंटे के लिए ₹25 तथा उसके बाद के 21 घंटे के लिए ₹40 अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इस प्रकार वाहन मालिक को कुल ₹65 पार्किंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
ध्यान दें : 24 घंटे के बाद 18 घंटे 1 मिनट से लेकर 24 घंटे तक की अतिरिक्त पार्किंग अवधि के लिए भी ₹40 का शुल्क ही देय होगा, क्योंकि प्रत्येक 6 घंटे या उसके किसी भाग के लिए पूरा ₹10 लिया जाता है।

मासिक पार्किंग पास

जो लोग नियमित रूप से रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं, उनके लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध है। कार के लिए मासिक पास शुल्क ₹900 प्रति माह वहीं मोटरसाइकिल / स्कूटर के लिए मासिक पास शुल्क ₹375 प्रति माह है। मासिक पास प्रत्येक महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच ही बनाया जाता है।

हेलमेट रखने का शुल्क

    यदि आप अपने हेलमेट को पार्किंग परिसर में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो 24 घंटे के लिए हेलमेट शुल्क ₹5 निर्धारित किया गया है।

    साइकिल पार्किंग FREE

    पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क FREE है।

    पिकअप एवं ड्रॉप सुविधा

    Pickup & Drop पर कोई शुल्क नहीं नहीं लिया जाएगा। यदि वाहन केवल यात्री को छोड़ने या लेने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में आता है और आवश्यक समय के बाद तुरंत बाहर निकल जाता है, तो उस पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

    किन परिस्थितियों में पार्किंग शुल्क देना पड़ सकता है?

    यदि वाहन चालक लंबे समय तक वाहन को पार्किंग क्षेत्र में खड़ा रखता है। यात्री के आने या जाने के बाद भी वाहन को वहीं खड़ा छोड़ देता है। स्टेशन परिसर का उपयोग सामान्य पार्किंग के रूप में करता है। तो ऐसी स्थिति में निर्धारित पार्किंग शुल्क लागू हो सकता है।

    रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष छूट

    रेलवे कर्मचारियों को दोपहिया वाहन के मासिक पास पर विशेष सुविधा दी गई है। पहचान पत्र दिखाने पर लागू मासिक पास शुल्क का 50 प्रतिशत शुल्क ही लिया जाएगा।

    यदि पार्किंग रसीद खो जाए तो क्या होगा?

    अगर आपके वाहन की पार्किंग रसीद खो जाती है, तो वाहन लेने के समय वाहन की आरसी (RC) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) जैसे दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही वाहन वापस दिया जाएगा।

    वाहन के साथ कीमती सामान न छोड़े

    पार्किंग एजेंसी या ठेकेदार; वाहन के अंदर या बाहर रखे गए किसी भी सामान के नुकसान या चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए अपने वाहन के अन्दर या बाहर किसी भी तरह का कीमती सामान छोड़ने से बचें।

    पार्किंग एजेंसी

    भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 2026 से लेकर 2029 तक पार्किंग व्यवस्था “जीवन आधार लेबर वेलफेयर सोसायटी” द्वारा संचालित की जा रही है। पार्किंग के सभी तरह के शुल्क में जीएसटी GST भी शामिल है।

    Bhilwara Railway Station Parking Charges
    Bhilwara Railway Station Parking Charges
    Chittorgarh Railway Station Parking Charges Slip
    Chittorgarh Railway Station Parking Charges Slip

    FAQ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    प्रश्न : भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे के लिए कार पार्किंग शुल्क कितना है?
    उत्तर : 24 घंटे तक कार पार्क करने का शुल्क ₹60 है।

    प्रश्न : टू-व्हीलर का 24 घंटे का पार्किंग शुल्क कितना है?
    उत्तर : 12 से 24 घंटे के लिए टू-व्हीलर का शुल्क ₹25 है।

    प्रश्न : क्या यात्रियों को पिकअप/ड्रॉप पर कोई शुल्क लगता है?
    उत्तर : नहीं, यात्रियों को छोड़ने या लेने के लिए आने वाले वाहनों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

    प्रश्न : फोर-व्हीलर का मासिक पार्किंग पास कितना है?
    उत्तर : फोर-व्हीलर के लिए मासिक पास ₹900 का है।

    प्रश्न : टू-व्हीलर का मासिक पार्किंग पास कितना है?
    उत्तर : टू-व्हीलर के लिए मासिक पास ₹375 का है।

    प्रश्न : यदि पार्किंग टिकट खो जाए तो क्या करना होगा?
    उत्तर : वाहन की आरसी और आधार कार्ड दिखाकर वाहन प्राप्त किया जा सकता है।

    प्रश्न : यदि पार्किंग टिकट खो जाए तो क्या करना होगा?
    उत्तर : वाहन की आरसी और आधार कार्ड दिखाकर वाहन प्राप्त किया जा सकता है।

    भीलवाड़ा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

    • Ratlam–Bhilwara DMU
    • Jammu Tawi–Udaipur Superfast Garib Rath Special
    • Yesvantpur–Jaipur Suvidha Express
    • Chetak Express
    • Jaipur–Udaipur City Intercity Express
    • Ananya Express
    • Hyderabad–Ajmer Superfast Express
    • Bandra Terminus–Jaipur Superfast Special Fare Special
    • Udaipur–Jaipur Superfast Special
    • Ajmer–Bandra Superfast Express
    • Ajmer–Hyderabad Weekly Express
    • Jaipur–Nagpur Weekly Express
    • Jaipur–Bhopal Express
    • Santragachi–Ajmer Weekly Express
    • Ajmer–Hyderabad SpecialFare Urs Special
    • Sare Jahan Se Achchha Express
    • Udaipur City–New Jalpaiguri Weekly Express
    • Ongole–Ajmer SpecialFare Urs Special
    • Bhagalpur–Ajmer Express
    • Ratlam–Ajmer Express
    • Hazur Sahib Nanded–Ajmer SpecialFare Special
    • Udaipur City–Khajuraho Express
    • Indore–Jaipur Express via Ajmer
    • Kolkata–Ajmer Express
    • Kacheguda–Ajmer SpecialFare Urs Special
    • Ajmer–Machilipatnam SpecialFare Urs Link Special
    • Udaipur–Ajmer Passenger

    निष्कर्ष

      विश्वभर में “टेक्सटाइल सिटी” के नाम से प्रसिद्ध भीलवाड़ा का रेलवे स्टेशन राजस्थान के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन संचालित यह स्टेशन न केवल भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधुनिक सुविधाओं, वेटिंग रूम, निःशुल्क वाई-फाई, पार्किंग व्यवस्था तथा देश के अनेक प्रमुख शहरों से उत्कृष्ट रेल संपर्क के कारण यह स्टेशन यात्रियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक बन चुका है।

      Bhilwara Railway Station Parking Charges
      Bhilwara Railway Station Parking Charges

      अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुए विकास कार्यों और राजस्थान की प्रसिद्ध फड़ कला से सुसज्जित दीवार चित्रों ने इसकी सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 से 2029 तक लागू नई पार्किंग दरें, मासिक पास की सुविधा, निःशुल्क साइकिल पार्किंग तथा पिकअप एवं ड्रॉप पर शुल्क में छूट जैसी व्यवस्थाएँ यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करती हैं।

      कुल मिलाकर, भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों के आवागमन का माध्यम ही नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक प्रगति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रेलवे सुविधाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान कर रहा है।

      पाठकों से सुझाव आमंत्रित है

      आशा है कि भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के इतिहास, सुविधाओं और पार्किंग शुल्क से संबंधित यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुई होगी। यदि यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ अवश्य साझा करें। साथ ही, यदि आपके पास भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से जुड़ा कोई अनुभव, सुझाव या प्रश्न है, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
      आप इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

      architaccurate.com/contact/
      https://www.youtube.com/@digitalsanatankatha
      instagram.com/architaccurate