Blockbuster Movie Hanuman Ansh
लगातार मेहनत का परिणाम प्रकृति एक दिन जरूर देती है
भारत के महान संत और श्री हनुमान जी के परम भक्त एवं उन्हीं के अंश श्री नीब करौरी (नीम करौली बााबा) के जीवन पर आज के समय में फिल्म निर्माण के हिसाब से 2 करोड़ रुपयों के छोटे से बजट से बनी Blockbuster Movie Hanuman Ansh इस आर्टिकल के लिखे जाने तक 205 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ऐतिहासिक उड़ान की ओर निकल पड़ी है, और अब पिक्चर को भारत में मिले अथाह प्रेम, मान-सम्मान के बाद दुनिया के कई देशों के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।
आस्था और सिनेमा का अद्भुत संगम ‘‘Hanuman Ansh’’
अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 16 दिनों के बाद जबरदस्त रफ्तार पकड़ने वाली Blockbuster Movie Hanuman Ansh सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है। ‘‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’’ के बैनर तले बनी इस बायोपिक को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने खुद लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म डॉ. चतुर्वेदी की बहुचर्चित किताब “Divine Detour : That Changed My Life” पर आधारित एक भव्य ट्राइलॉजी (तीन फिल्मों की श्रृंखला) का पहला शानदार अध्याय है, जो महान संत श्री नीब करौरी (नीम करौली) के जीवन को पर्दे पर उकेरती है।
आखिर क्या है इसकी अद्भुत कहानी
ट्राइलॉजी की यह पहली कड़ी दर्शकों को आज़ादी से पहले के भारत में ले जाती है। यह लक्ष्मी नारायण नाम के एक बच्चे की मार्मिक कहानी है, जिसकी दुनिया अपनी माँ के निधन के बाद सूनी हो जाती है। बचपन से ही ईश्वर को पाने की असीम लालसा के कारण वह अपना घर छोड़कर उत्तर से दक्षिण भारत तक दुर्गम रास्तों पर प्रभु श्रीराम को पाने की कठोर चाह में निकल पड़ता हैं और वही साधारण बालक आगे चलकर महान संत श्री नीम करौली बाबा के नाम से विश्व में विख्यात हो जाता है।

दमदार स्टारकास्ट और पर्दे के आगे व पीछे के महारथी
हर बड़ी सफलता के पीछे कुछ ऐसे अनदेखे हाथ होते हैं, जिनकी मेहनत उसकी कामयाबी की नींव रखती है। पर्दे पर कलाकार की प्रतिभा भले ही तालियाँ बटोरती है, लेकिन पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों और सहायकों का समर्पण उस सफलता को साकार बनाता है। उनकी अथक मेहनत, रचनात्मकता और जुनून ही किसी साधारण प्रयास को असाधारण उपलब्धि में बदलते हैं। आज हम ऐसे ही एक कलाकार की कहानी से रूबरू होंगे, जिसकी कला और मेहनत ने सफलता के इस सफर में अपनी खास पहचान बनाई है।
फिल्म में नीम करौली बाबा के रोल को एक्टर शोभिनव सत्या ने अपनी दमदार अदायगी और मुझे जो अलौकिक लगा वह यह कि उनके द्वारा गर्दन को एक स्टाईल में हिलाने से उन्होंने बाबा के किरदार को और भी जीवंत कर दिया। वहीं, उनके साथ इस मूवी में अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल, नेहा परांजपे, उदय सिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और गौतम त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकारों की एक मजबूत सपोर्टिंग कास्ट भी है।
शानदार पटकथा और बेहतरीन अभिनय के अलावा, इस फिल्म को जो सबसे खास और भव्य बनाती है, वह है इसका मनमोहक और प्रामाणिक विजुअल ट्रीटमेंट, जिसने दर्शकों को इतिहास के उस दौर में पहुँचा दिया है। कोई भी मूवी या फोटो में एक ‘‘कलरिस्ट’’ का जादू यह काम करता है कि वह अपने हुनर से फोटो या वीडियो के रंग बदलकर उसे देखने वाले का पूरा मूड बदल देता है।
इस ऐतिहासिक विजुअल जादू के पीछे राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी, भीलवाड़ा के हुनरमंद और वरिष्ठ डीआई कलरिस्ट रवि कुमार पाराशर का हाथ है। Blockbuster Movie Hanuman Ansh जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म में दर्शकों को पुराने दौर से जोड़ना तकनीकी रूप से एक बड़ी चुनौती थी। रवि ने ‘‘गलेरो ग्रेस स्टूडियो’’ में अपनी तकनीकी दक्षता का दमदार परिचय देते हुए फिल्म के कलर पैलेट, कंट्रास्ट, सैचुरेशन, शैडोज़ और स्किन टोन पर बारीकी से काम किया। उनका मुख्य उद्देश्य केवल दृश्यों को ‘‘पुराना’’ दिखाना नहीं था, बल्कि कहानी के अनुरूप एक कालजयी सिनेमाई सौंदर्यशास्त्र की रचना करना था। उन्होंने आधुनिक रंगों को नियंत्रित करते हुए मिट्टी के स्वाभाविक और प्राकृतिक रंगों को उभारा, जिससे बड़े पर्दे पर इतिहास सजीव हो उठा।

मूवी के बढ़ते शानदार प्रदर्शन ही इस बात का प्रमाण है कि जब एक दमदार कहानी को बेहतरीन विजुअल क्राफ्ट का साथ मिलता है तो वह सिनेमाघरों में इतिहास रच देती है और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना लेती है।
रवि कुमार पाराशर का भीलवाड़ा से मायानगरी मुंबई तक का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। लेखक से फोन पर हुई वार्तानुसार मि. रवि कुमार ने बताया कि पिछले करीब 16 वर्षों पहले फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से अपनी शुरुआत प्रोडक्शन, राइटिंग और डायरेक्शन से की थी। इस बीच उन्होंने कुछ समय भीलवाड़ा में रहकर पत्रकारिता भी की। पत्रकारिता के इसी अनुभव ने उनकी कहानी कहने की समझ और ‘‘विजुअल सेंस’’ को और भी पैना कर दिया। इसके बाद उन्होंने वापस मुंबई का रुख किया और बतौर डिजिटल इंटरमीडिएट/कलरिस्ट अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। वे ‘‘आर्टिकल 15’’ जैसी चर्चित फिल्म और ‘‘अनदेखी’’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज के अलावा कई विज्ञापनों और डॉक्युमेंट्रीज से भी जुड़े रहे हैं। आज के दौर में भारतीय सिनेमा में डीआई और कलर ग्रेडिंग का महत्व अभूतपूर्व रूप से बढ़ गया है। पहले जहाँ फिल्मों की भव्यता केवल बड़े सेट और महँगे वीएफएक्स से तय होती थी, वहीं अब Blockbuster Movie Hanuman Ansh जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया है कि एक कुशल कलरिस्ट अपनी कला से कम बजट की फिल्म को भी हॉलीवुड स्तर का इंटरनेशनल लुक दे सकता है। कलर ग्रेडिंग अब सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं रह गई है, बल्कि यह कहानी बयां करने का एक बेहद अहम भावनात्मक टूल बन चुकी है, जो दर्शकों के अवचेतन मन पर सीधा असर डालती है।
युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है रवि पाराशर
रवि पाराशर की यह सफलता इस बात का भी प्रतीक है कि फिल्म निर्माण की तकनीकी दुनिया (जैसे एडिटिंग, साउंड डिजाइनिंग, और कलर ग्रेडिंग) पर अब केवल बड़े महानगरों का एकाधिकार नहीं रहा है। भीलवाड़ा जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों की प्रतिभाएं भी अपनी मेहनत और हुनर के दम पर पर्दे के पीछे से भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल रही हैं। इंटरनेट और तकनीकी सुलभता के इस दौर में, यह सफलता हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है ।
Blockbuster Movie Hanuman Ansh के सबसे चर्चित एवं दिल को अभिभूत कर देने वाले गीत, जिसे मा. साधु जी तिवाड़ी ने स्वयं लिखा एवं गाया भी है, उनके सम्मान में लेखक अर्चित अग्रवाल द्वारा छोटी सी कोशिश की गई है, आप भी सुनिये …
लेखक की भांजी ने भी इस भजन पर अपनी प्रस्तुति दी है :
https://www.instagram.com/reel/DdJoWosTqKF/?stkn=c3Bwcml2b2I3Njh2
शंभो, शिव शंभो, भोलेनाथ!
जब जिद पे आ गई पार्वती,
पार्वती, पार्वती
समझाने पहुँचे सप्तऋषि
सप्तऋषि, सप्तऋषि
काय जिद कर-रही
काय को मर-रही
काय जिद कर-रही
काय को मर-रही
ऐसे वर के लाने
काय जिद कर-रही
काय को मर-रही
ऐसे वर के लाने
जाके शीश पे गंगा और गले में
डारे फिर रहे साँप
जाके शीश पे गंगा और गले में
डारे फिर रहे साँप
इतने सीधे सादे हैं सब कहते
भोलेनाथ, भोलेनाथ
शंभो शिव शंभो, भोलेनाथ!
यदि आपको Blockbuster Movie Hanuman Ansh की सफलता पर लिखा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें और Like बटन पर क्लिक करना न भूलें। ऐसी ही सटीक, रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी वाले आर्टिकल आगे भी पढ़ने के लिए Google पर टाइप करें : architaccurate.com
Blockbuster Movie Hanuman Ansh के कलरिस्ट भीलवाड़ा के मि. रवि पाराशर का कमाल
architaccurate.com/contact/
https://www.youtube.com/@digitalsanatankatha
instagram.com/architaccurate