औरत हर हाल में खुश रहती
औरत हर हाल में खुश रहती
छोटी-छोटी चीजों में सुख के कणों को बीन लेती
तजुर्बे से ज़िन्दगी को जी लेती
आँखों में आँसुओं के दर्द को छुपा लेती
गिला-शिकवा हो तो भी मुस्कुरा लेती
परिवार के प्रति मजबूत स्तंभ बन जाती
औरत हर हाल में खुश रहती
सैर सपाटा ओर गप्पे मारना
सास की स्तुति ओर पतिदेव पर चुटकुले
कसने पर पीछे नहीं रहती
साड़ियों पर चर्चा हो या
काम वाली बाई के कामों की विवेचना
न थकती न झिझकती
निंदा प्रशंसा किस्से कहानियाँ
आसानी से सब कुछ बुन लेती
औरत हर हाल में अटल रहती
औरत हर हाल में खुश रहती
– Sonu Singhal, Ajmer
A woman is always happy 🥰

https://www.youtube.com/@ArchitAccurate
architaccurate.com/contact/
youtube.com/@ArchitAccurate
instagram.com/architaccurate