आम पन्ना-कैरी पानी कैसे बनाएं Secret Recipe
How to make Aam Panna-Kairi Pani
गर्मियों में सर्वाधिक पसन्द किये जाने वाला आम का पन्ना या कैरी का पानी – पारम्परिक भारतीय पेय हैं कैरी का पानी
गर्मी का मौसम हो और कैरी पानी यानि आम पन्ने की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। कैरी पानी को आम पन्ना भी कहा जाता है। बाजार में बिकने वाले बनावटी रंग के एअरटाईट बोटलों में पैक नीम्बू पानी, कोल्डड्रिंक्स केवल जीभ के स्वाद तक ही अच्छे होते है, ये हमारे पेट में जाकर और गर्मी पैदा करते है व इनमें मिलाये जाने वाले दुष्प्रभावी केमिकल व मात्रा में अधिक शक्कर अंदरूनी रूप से हमें बीमार करते है। ये बाजारू कोल्डड्रिंक्स गुणों में पारम्परिक भारतीय पेयों की छाया भी छू नहीं सकती।
How to make Aam Panna-Kairi Pani
विशेष रूप से यह पेय नौतपे की गर्मियों में शरीर को लू से बचने और शरीर के भीतरी तापमान को स्थिर रखने में बहुत ही सहायक होता है। कच्ची कैरी द्वारा निर्मित यह पेय मुँंह में पानी और शरीर में ताजगी का एहसास ला देने वाला होता है। यह एक बढ़िया पाचक पेय भी है। कैरी पानी पेट की गर्मी को खत्म करने के साथ ही पाचक रसों के निर्माण में मदद करता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। “Vitamin C” सी से भरपूर हेने के कारण कच्ची कैरी हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से हमारी रक्षा होती है।
https://architaccurate.com/1193/
टीबी, एनिमिया, हैजा जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए यह एक टॉनिक की तरह काम करता है। आप जब भी भरी धूप में बाहर जाएं तो एक गिलास कैरी पानी पानी जरूर पीकर जाएं। यह आपको लू की चपेट में आने से बचाएगा और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होगा। यह पसीने में शरीर से निकलने वाले सोडियम और जिंक के स्तर को भी बनाए रखता है।

कैरी पानी यानि आम पन्ना को घर पर ही बिना कोई ज्यादा मेहनत किये बनाना बहुत ही आसान है।
Pingback: Solution to Open Blocked Veins - ARCHITACCURATE
Pingback: All Benefits of ROCK SALT in Hindi
Pingback: 8 Reasons : Why Tetra Packed Products are Harmful